संत समागम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मथुरा डीएम
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने गुरुवार को वृंदावन के कुंभ मेला स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को और गति देकर पूर्ण करें। डीएम ने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये मेला स्थल पर खर्च होने हैं।
डीएम ने बताया कि मेला स्थल की व्यवस्थाओं के साथ वृंदावन के विकास का प्लान तैयार कर लिया है। मेले की व्यवस्थाओं वॉच टावर, बैरियर, अस्थाई पुलिस चौकी, वाटर टैंक, यमुना पर दो पांटून पुल, प्रकाश व्यवस्था, सफाई आदि आदि दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
प्रशासन ने संतों के इस समागम को ध्यान रखते हुए वृंदावन विकास की परियोजनाओं के लिए भी शासन से धन की मांग की है। इसमें 255 करोड़ से प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण शामिल है।