फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परामर्श केंद्र पर आया हैरान करने वाला मामला, पत्नी को भड़काती है सास, काउंसलर को पति ने सुनाया ऑडियो

Mon, 22 Feb 2021 10:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में थाना सदर क्षेत्र के पति-पत्नी में प्रेम विवाह के 15 साल बाद बखेड़ा खड़ा हो गया है। पति का आरोप है कि पत्नी को सास भड़काती है। इससे वो झगड़ा करती है। वहीं पत्नी ने भी पति पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मामला रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। पति ने पत्नी और सास के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की आडियो रिकार्डिंग भी काउंसलर को सुनाई। अब दोनों को अपने मां-बाप के साथ बुलाया गया है।
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले युवक ने काउंसलर को बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो चुके हैं। दस साल तक सब ठीक चला। पांच साल से पत्नी मायके वालों के कहने में चलती है। अब पत्नी घर बेचकर मां-बाप से अलग फ्लैट में रहने की जिद कर रही है। वह अक्सर अपनी मां से बात करती है।  
 

माता-पिता ने भी बहू पर पिटाई के आरोप लगाए

रविवार को पति अपने माता-पिता के साथ आया। माता-पिता ने भी बहू पर पिटाई के आरोप लगाए। कहा कि इकलौते बेटे की इच्छा के लिए प्रेम विवाह के लिए राजी हो गए थे। उन्हें नहीं पता था कि बहू ऐसा करेगी। इस दौरान रोने भी लगे। उधर, पत्नी का कहना था कि ससुराल के लोग उत्पीड़न करते हैं। विरोध करने पर आरोप लगा रहे हैं। इस पर काउंसलर ने महिला के मायके वालों को अगली तारीख पर बुलाया है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: आगरा: रक्तदान करने के बाद हैपेटाइटिस और एचआईवी का लगा पता, ब्लड बैंक की रिपोर्ट में बीमार मिले 112 लोग

तीन केस में हुआ समझौता 
परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी निरीक्षक कमर सुल्ताना ने बताया कि रविवार को केंद्र में 40 फाइल की सुनवाई होनी थी। इनमें से 11 में दोनों परिवार के लोग आए। तीन में समझौता होने पर साथ विदा किया गया। वहीं तीन में मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें