फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुर की बुरी नीयत...पति और सास ने किया ऐसा हश्र, विवाहिता की चीखें सुन कांप गए पड़ोसी; हाथ और गले पर निशान

Wed, 30 Apr 2025 03:21 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं। महिला पर चाकू से वार किए। चीख-पुकार सुन पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह महिला की जान बचाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और सास-ससुर ने विवाहिता को घर में बंधक बनाकर चाकू से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने चीख पुकार सुनकर विवाहिता को बचाया। शिकायत पर शाहगंज पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jitu Encounter: हर बार नया गैंग बना करता था वारदात, सबसे पहली गोली चाची को मारी; जीतू के अपराधी बनने की कहानी

 

इटावा के नीधरपुर निवासी सुमन ने बताया कि 28 नवंबर 2023 को उसकी शादी शाहगंज के सैनिक नगर निवासी शिवकांत यादव के साथ हुई थी। पति वकालत करते हैं और ससुर शिवपाल यादव एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। सुमन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुर की उस पर बुरी नियत थी। 

ये भी पढ़ें-UP: तीन माह की बेटी को मार डाला...मां ने दी मासूम को दर्दनाक माैत, गले पर थे निशान; मंजर देख कांप गई रूह



 

पति और सास-ससुर अतिरिक्त दहेज में रुपयों की मांग करने लगे। मंगलवार सुबह सास कांति उससे लड़ने लगी। विरोध पर पति ने सीढि़यों ने नीचे खींच लिया और ससुर के आने पर तीनों ने उसे बंधक बना लिया। तीनों ने मिलकर बारी-बारी से चाकू से हाथ और गले पर वार किए। 

 
विज्ञापन

तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी दी। पीड़िता के मायके में फोन कर जानकारी दी। पीड़िता का कहना है कि पति की इन हरकतों की वजह से ही पहली पत्नी से तलाक हो गया। शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विवाहिता के पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें