आगरा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने शनिवार की शाम को ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली। इससे आहत होकर पति ने भी सुबह इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
सिकंदरा बाईंपुर के रहने वाले महेश कुमार यादव (55) का गांव में ही बिल्डिंग मैटेरियल का काम है। परिवार में उनकी पत्नी सावित्री देवी (50) और तीन बेटे हैं। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि महेश कुमार का शनिवार की शाम को किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया था।