11 अप्रैल, 2 मई फिर 9 मई को बज्र में आए तूफान ने खूब तबाही मचाई थी। जनहानि के साथ-साथ तमाम नुकसान हुआ। अब एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है।
आगरा के डीएम ने गौरव दयाल ने अलर्ट जारी कर कहा है कि आगामी 13-14 मई को एक बार फिर आगरा में तूफान आ सकता है। इसके साथ ही 9 प्वाइंट की एडवाइजरी भी जारी की गई है।
बता दें कि तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा रहा था। तीनों तिथियों में आए तूफान की वजह से अकेले आगरा में ही कुल 78 लोगों की मौत हो गई थी।