फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता खाना जूठा कर गया तो पति से हुई कहासुनी, गुस्से में आकर भूख से व्याकुल पत्नी ने दी जान

Tue, 13 Aug 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुत्ता खाना जूठा कर दिया तो भूख से व्याकुल महिला पति से बिफर गई। इसके बाद वह कमरे में फंदे पर लटक गई। परिजनों ने जब तक दरवाजा तोड़कर उतारा उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला कुंजी निवासी जनमेद की शादी करीब आठ वर्ष पहले फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला निसान निवासी संगीता के साथ हुई थी।

जनमेद मेहनत मजदूरी करके घर की गुजर बसर करता है। परिजनों के अनुसार रविवार को वह गांव खर्रा के पास मजदूरी करके शाम करीब सात बजे घर आया था।
Trending Videos
विज्ञापन

पति से हुई कहासुनी

पत्नी ने खाना बनाया और बच्चों के साथ पति ने खाना खा लिया। इस बीच जो खाना बचा हुआ था, उसमें एक कुत्ता मुंह मार गया। भूख से व्याकुल संगीता ने जब ये सब देखा तो पति पर नाराजगी जाहिर की। इसे लेकर पति से कहासुनी हो गई।

पति जब डंडा लेकर कुत्ते को मारने गया, इस बीच संगीता ने कमरे दरवाजा बंद कर कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद जब पति व बच्चे घर में पहुंचे तो दरवाजा खुलवाने की कोशिश की।

खिड़की से देखा तो संगीता फंदे पर लटक रही थी। दरवाजा तोड़कर जब तक उतारा तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें