फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 7 ग्रामीणों के सबमर्सिबल की सैकड़ों फीट केबल चोरी, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ग्राम महद के खेतों पर बुधवार रात्रि लगी 7 किसानों की सबमर्सिबल से चोरों ने सैकड़ों फीट केबल एवं स्टेबलाइजर चोरी हो गए। घटना की जानकारी किसानों को बृहस्पतिवार सुबह खेतों पर जाने पर हुई। किसानों में लगातार हो रही केबिलों की चोरी की घटना से आक्रोश है। किसानों का कहना है कि चोरी से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार ग्राम महदऊ में बीती रात सात किसानों धर्मवीर पुत्र हाकीम की 400 फीट, वीरेंद्र पुत्र नारायण सिंह की स्टेबलाइजर और 30 फीट, वीरेंद्र पुत्र तुलाराम की 50 फीट, पदम सिंह पुत्र श्रीपत की 20 फीट, तालेवर सिंह पुत्र उम्मेद सिंह की 20 फीट, लाखन सिंह पुत्र तुलाराम की 80 फीट और धीरज पुत्र लाखन सिंह की 60 फीट केबल को चोरों ने सबमर्सिबल से खोलकर काट दिया। पीड़ित किसानों ने चोरों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। मौके का मुआयना कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें