फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ने से सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने से जलमग्न हुई बाजरा की फसल - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। बुधवार को अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन परेशान है। जलस्तर बढ़ने के कारण यमुना किनारे खादरों में बोई गई सैकड़ों बीघा बाजरा और तिलहन की फसल जलमग्न हो गई। वहीं पानी किनारे तक आने लगा है। जिसको लेकर ग्रामीण एवं प्रशासन चिंतित हैं।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांव अनवारा, पीपरिया, रसूलाबाद, गदलपुरा, जटपुरा, छाहरी, बालमपुर, गढ़ी साहब, रामगढ़, भीकनपुर बझेरा, गार्डन, ठार हरवंश, ठार डेंका, नगला राजपत, ग्वारई के ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा बाजरा और तिलहन की फसल जलमग्न हो गई।
इससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं तहसील प्रशासन भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से चिंतित है। पानी गांव के खड़ंजों तक पहुंच चुका है। जिसके चलते ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। वे अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए यमुना तक नहीं लेकर जा रहे हैं। वहीं बच्चों को भी यमुना से दूर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। जिसकी लेखपालों से निगरानी कराई जा रही है। अगर जलस्तर फिर भी बढ़ता है, तो बाढ़ चौकियां स्थापित की जाएंगी।
आदेश सागर, उप जिलाधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें