फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ का गोलमाल कर भागी कंपनी, मथुरा में निवेशकों का हंगामा

Thu, 16 Nov 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
कल्पतरु ग्रुप के बाद अब कल्पवट कंपनी का बड़ा घपला सामने आया है। हल्ला तब मचा जब चुपके से सारे आफिस बंद कर दिए गए। बुधवार को कानपुर से आए लोग एसएसपी आफिस पर पहुंचे और फंसी रकम को निकलवाने की मांग की। इन लोगों का कहना है कि प्लाट, फ्लैट और एफडी के नाम पर रकम जमा कराई गई थी।
विज्ञापन


कल्पवट के नाम से एक कंपनी खोली गई थी। इस कंपनी के आफिस बरेली, कानपुर, मुरादाबाद, रामपुर, फतेहपुर, लालगंज सहित प्रदेश के कई जिलों में खोले गए। कंपनी का मुख्यालय मथुरा में था। यह कंपनी प्लॉट, फ्लैट और एफडी के नाम पर लोगों से पैसा लगवाती थी। बताया जाता है कि इस कंपनी ने कई जिलों में अपने आफिस रातों रात बंद कर दिए हैं। 

इससे निवेशकों में हड़कंप मच गया और मथुरा के चक्कर लगाने लगे हैं। बुधवार को कंपनी के घपले का शिकार हुए कानपुर निवासी अमित सिंह, राकेश सिंह, बीना, सहदेव सहित 12 महिला और पुरुष सौंख अड्डा के पास स्थित कंपनी के कार्यालय पर पहुंचे तो पता चला कि कार्यालय बंद हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बेचैन सभी निवेशक एसएसपी स्वप्निल ममगाई से मिलने पहुंचे तो सभी को थाना हाईवे भेज दिया गया। बताया जाता है कि कंपनी करीब 10 साल पहले शुरू हुई थी। इस कंपनी ने एजेंटों के माध्यम से करीब 100 करोड़ से ज्यादा रुपये जमा कराए हैं। अब दो साल से कंपनी भुगतान नहीं कर रही है। 8 माह पहले तो कंपनी के कर्मचारियों द्वारा भुगतान के एवज में दिए गए चेक भी बाउंस हो चुके हैं। 

कंपनी के बॉड पर पते के रूप में मथुरा स्थित अतिथि पैलेस जंक्शन सौंख अड्डा लिखा है। कानपुर सहित विभिन्न जनपदों में कंपनी कार्यालय बंद कर चुकी है। इसकी रिपोर्ट कानपुर के थाना रायपुरवा में अमित सिंह ने अपने परिवारीजनों की धनराशि को लेकर दर्ज कराई है, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई न होने की स्थिति में पीड़ित अब मथुरा आए हैं। बुधवार को एसएसपी कार्यालय से उन्हें कार्रवाई के लिए कंपनी कार्यालय क्षेत्र हाईवे भेज दिया गया।

एसएसआई अनिल वर्मा ने बताया कि कानपुर से आए कल्पवट के पीड़ितों ने कंपनी के बालाजी पुरम निवासी एजेंट को पकड़कर थाना हाईवे पुलिस को सौंप दिया है। इनकी रिपोर्ट कानपुर में दर्ज हो चुकी है। इसमें यथासंभव कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें