फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागे पैरोकार, मानवाधिकार आयोग पहुंचा ‘लखनामई’

Fri, 13 Feb 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर के गांव लखनामई में प्रेमी युगल की हत्या के मामले में एकतरफा मुकदमा और पुलिस द्वारा पूरे मामले पर परदा डालने की शिकायत मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गई है। इसे आनर किलिंग बताते हुए आयोग से इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


मानवाधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई बेहद लचर और एक पक्ष के लोगों के मन में शंका पैदा करने वाली रही है। पुलिस ने मालती के घरवालों को थाने बुलाकर रात तीन बजे रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन लड़के सोनू के घरवालों को घटना की खबर तक नहीं दी। सोनू के घरवाले मालती के परिवारीजनों के खिलाफ हत्या की तहरीर लिए घूम रहे हैं मगर पुलिस रिपोर्ट लिखने को तैयार नहीं है। खुद पुलिस अब तक कोई खास सबूत नहीं जुटा सकी है। पारस ने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को ई-मेल से विवरण भेज कर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें