फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कलयुगी मां की मर गई ममता! एक माह की मासूम को सड़क पर फेंक गई वो...आवारा कुत्तों से राहगीरों ने बचाई जान

Sat, 13 Dec 2025 07:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जिस उम्र में मां की गोद सबसे सुरक्षित ठिकाना मानी जाती है, उसी नन्ही उम्र में एक माह की मासूम बच्ची को उसकी नकाबपोश कलियुगी मां ने बेरहमी से सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया। 
विज्ञापन
मासूम को सड़क पर फेंक गई मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में शनिवार को गीतांजलि हॉस्पिटल के सामने सड़क किनारे पड़ी नवजात की कमजोर चीखें सुनकर राहगीरों के कदम थम गए। उसे कुत्तों ने घेर रखा था। राहगीरों ने उसकी जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्ची की बुआ भी मौके पर आ गई। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की। 
विज्ञापन



 
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवजात को आवारा कुत्तों ने घेर लिया था। कुत्तों के बीच तड़पती मासूम को देखकर लोगों ने शोर मचाया। इसी दौरान डॉ. मधुवन पचौरी, बबलू, बबीता, गुड़िया और चाय विक्रेता रमेश चंद ने साहस दिखाते हुए बच्ची को किसी तरह मौत के मुंह से बाहर निकाला। तब तक मासूम के शरीर पर मामूली हल्के जख्मों के निशान उभर चुके थे। दर्द से कराहती बच्ची को छोड़कर उसकी मां मौके से फरार हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बच्ची की बुआ सोना मौके पर पहुंची। कांपते हाथों और नम आंखों के साथ उसने जख्मी हालत में मासूम को अपनी गोद में उठाया। यह दृश्य इतना मार्मिक था कि वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं।

 

इंद्रा ज्योति नगर शाहदरा निवासी सोना पत्नी देवेंद्र ने बताया कि उसके भाई कपिल के साथ दो साल से रह रही ज्योति पहले से शादीशुदा है। वह दोनों लिव-इन में रह रहे थे। ज्योति का एक पांच साल का बेटा भी है। करीब एक माह पूर्व उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। कपिल शादियों में हलवाई का काम करता है और पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे चेहरा ढककर नवजात को गीतांजलि हॉस्पिटल के पास सड़क किनारे छोड़ दिया और चली गई।

 

सूचना मिलने पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शाहदरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह और अरविंद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। प्रारंभिक जांच में एक नकाबपोश महिला द्वारा जानबूझकर बच्ची को सड़क पर छोड़ने की पुष्टि हुई है। फिलहाल एक माह की मासूम को उसकी बुआ के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी महिला की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

अब किसी को नहीं देंगे मासूम
बच्ची की बुआ सोना और फूफा देवेंद्र ठाकुर ने साफ कहा कि अब वे मासूम को किसी भी हाल में किसी को नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जिस मां ने नवजात को सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया, उसके खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई कराएंगे। बुआ-फूफा का कहना है कि अगर बच्ची के साथ कोई अनहोनी हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें