फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: सर्द रात में बीच सड़क पर दम तोड़ गई जिंदगी...ट्राई-साइकिल पर घंटों पड़ी रही लाश

Sat, 20 Dec 2025 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। ट्राई-साइकिल पर एक व्यक्ति की  लाश घंटों पड़ी रही, लेकिन किसी ने पुलिस को इसकी सूचना तक नहीं दी। 
 
विज्ञापन
मृत पड़ा व्यक्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में इंसानियत को बेहद शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई। सागा इंपोरियम के पास लगभग 50 वर्षीय दिव्यांग की सड़क किनारे रातभर ट्राईसाइकिल पर बैठे-बैठे मौत हो गई। 17 घंटे बाद शनिवार सुबह 11 बजे लोगों ने कंबल हटाया तो वह निढाल होकर एक तरफ लुढ़क गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना समाज के साथ ही प्रशासन की भी बेरुखी को उजागर करती है।
विज्ञापन


ताजगंज निवासी फैजान ने बताया कि सागा इंपोरियम के सामने शुक्रवार शाम करीब छह बजे दिव्यांग ट्राईसाइकिल से आया था। उसने साइकिल किनारे लगा ली और कंबल ओढ़कर साइकिल पर ही सोने लगा। किसी ने भी उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। शनिवार सुबह 11 बजे तक जब दिव्यांग वैसे ही कंबल ओढ़े बैठा दिखा तो भीड़ लग गई। एक व्यक्ति ने उसे हिलाकर जगाने का प्रयास किया तो वह लुढ़क गया। उसकी काफी देर पहले ही मौत हो चुकी थी। लोगों ने ठंड से मौत की आशंका जताई। लोगों का कहना था कि अगर किसी ने रात में ही ध्यान दिया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर इंस्पेक्टर ताजगंज पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। दिव्यांग की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मौत की वजह पता करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों में तस्वीर भेजी गई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें