फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के गुर्गों ने मांगी 20 लाख की चौथ

Mon, 16 May 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भारतीय रुपये - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
एक सपा नेता के गुर्गों ने प्रापर्टी डीलर मनोज बघेल को फोन पर धमकी देकर 20 लाख रुपये की चौथ मांगी है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे प्रापर्टी डीलर का परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शाहदरा निवासी मनोज ने बताया कि एत्माद्दौला क्षेत्र के एक सपा नेता के गुर्गे क्षेत्र में दबंगई करते हैं। शुक्रवार को गुर्गों ने उसे रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बीयर पिलाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर एक हजार रुपये मांगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। मनोज ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। जब इसकी जानकारी आरोपियों को हुई तो उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया। रविवार दोपहर तकरीबन 12:30 बजे फोन करके धमकाया। धमकी दी कि तूने रिपोर्ट दर्ज कराकर अच्छा नहीं किया है। अब अगर, 20 लाख रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे। पीड़ित ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें