फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: दो कारों पर गिरा विशाल वृक्ष, चार बच्चों सहित फंस गए आठ लोग; यातायात पुलिस कर्मी हुआ घायल

Thu, 04 Jan 2024 09:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

छटीकरा मार्ग पर अचानक विशाल वृक्ष गिर गया, जिसके नीचे दो कारें दब गईं। वृक्ष का डालियों के चलते कार के दरवाजे भी नहीं खुल पा रहे थे, जिससे कार सवारों के होश उड़ गए। एक कार में चार बच्चे थे, जिनमें चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद कार सवारों को बाहर निकाला गया।  
 
विज्ञापन
पेड़ के नीचे फंसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित नंदन वन के समीप विशाल नींम का वृक्ष धराशायी हो गया, जिसके नीचे श्रद्धालुओं की दो कार दब गईं। घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने कार में सवार श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इस घटना में पेड़ के नीचे खड़े यातायात पुलिस का एक कांस्टेबल घायल हो गया। उधर करीब पांच घंटे मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग द्वारा छटीकरा मार्ग पर विद्युत लाइन और पानी की निकासी के लिए लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान विभाग द्वारा विशाल नींम के नीचे भी लाइन डालने के लिए खुदाई की गई। तभी विशाल वृक्ष की जडें एक तरफ से खाली हो जाने पर वह मार्ग पर धराशायी हो गया। इस बीच वृंदावन की ओर से आ रहीं श्रद्धालुओं की दो कार वृक्ष के नीचे दब गईं। कार में कुम्हेर निवासी महेश चंद्र गुप्ता अपनी पुत्र वधु गुड्डन, बेटी डॉली और चार बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी कार को गुड़गांव निवासी ब्रजेश कुमार चला रहा था। घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई। कार में सवार बच्चे रोने लगे। राहगीर घटना स्थल की ओर दौड़े और कार से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पेड़ के नीचे फंसी कार - फोटो : अमर उजाला
उधर दूसरी कार का चालक ब्रजेश ने बताया कि उसने कार को चालू छोड़कर बाहर कूदकर जान बचाई। जबकि वृक्ष के नीचे खड़े यातायात पुलिस के सिपाही रोहित कुमार घायल हो गया। जिसे वृंदावन यातायात प्रभारी दयाशंकर लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने मथुरा के लिए रैफर कर दिया। हैड कांस्टेबल यातायात रोहित कुमार ने बताया कि कार्रदाई संस्था के कर्मचारियों से पेड़ के आसपास खोदने से मना किया था, इसके बावजूद वह नहीं माने और हादसा हो गया।

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह ने बताया कि छटीकरा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग का कार्य चल रहा था। नींम का पेड़ गिर जाने से दो श्रद्धालुओं की कारें दब गईं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है और वृक्ष को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें