फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीएचडी में एडमिशन की होड़, 1200 सीटों पर 4300 आवेदन; यहां देखें अंतिम तारीख

Sat, 18 Apr 2026 11:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी सत्र 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। करीब 1200 सीटों के मुकाबले अब तक 4300 आवेदन आ चुके हैं, जिससे छात्रों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दिख रही है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी सत्र-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में मात्र तीन दिन शेष है। ऐसे में जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं, वे 20 अप्रैल तक प्रक्रिया पूरी कर लें। छात्रों को 25 अप्रैल तक आवेदन की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

इस वर्ष पीएचडी के लिए छात्रों में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। करीब 1200 सीटों के मुकाबले अब तक लगभग 4300 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो सीटों से तीन गुना से भी ज्यादा हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, हाल ही में सुपरवाइजर के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें वर्तमान सुपरवाइजर और इच्छुक नए आवेदक दोनों आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि पीएचडी में छात्रों की रुचि लगातार बढ़ रही है। अब तक सुपरवाइजर के लिए करीब 130 आवेदन मिल चुके हैं और इनकी संख्या में आगे और बढ़ोतरी की उम्मीद है। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, जिससे कोई भी छात्र अवसर से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें