फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चाची के मायके वालों ने पापा को बेरहमी से पीटा, बेटे ने कोर्ट की ली शरण; तब दर्ज हो सका मुकदमा

Sat, 18 Apr 2026 10:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में युवक की हत्या के आरोपों पर अदालत ने सुनवाई के बाद पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। वादी ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट में गंभीर घायल चाचा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मारपीट कर युवक की हत्या व अन्य आरोपों के मामले में प्रार्थना पत्र की सुनवाई के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवा नंद गुप्ता ने 5 आरोपियों के प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष जगदीशपुरा को विवेचना के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बौद्ध नगर निवासी जय प्रताप ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि उनके चाचा दीपक कुमार की शादी 16 जनवरी 2019 को थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला छिद्दा निवासी मीनाक्षी के साथ हुई थी। उनकी चाची शादी के कुछ दिन बाद से ही घर में लड़ाई-झगड़ा करने लगी। परिजन पर जेवर और पैतृक संपत्ति का बंटवारा करने का दबाव बनाती।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती थी। 18 को चाची मीनाक्षी ने अपने मायके वालों को बुला लिया। उनके साथ मिलकर पिता के साथ मारपीट की। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अदालत ने वादी की चाची मीनाक्षी, सीमा, अंजलि, राहुल और नरेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दे दिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें