फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बादलों के टकराने से गूंजी इतनी तेज आवाज, शहर से देहात तक रही दहशत

Sat, 28 Sep 2019 12:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में शुक्रवार दोपहर पौने दो बजे अचानक तेज आवाज पूरे शहर में गूंजी। ऐसे लगा जैसे कहीं धमाका हुआ हो। तेज ध्वनि के साथ इमारतों में कंपन भी महसूस किया गया। कलक्ट्रेट, एसएसपी दफ्तर, तहसील समेत सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी और फरियादी बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में फोन घनघनाने लगे। कुछ समझ नहीं आ रहा था। लोग एक-दूसरे को फोन कर जानकारी लेने लगे। बाद में भौतिक विज्ञान के विशेषज्ञों ने साफ किया कि यह आवेशित बादलों के टकराने से पैदा हुई आवाज है।

सिकंदरा, सदर बाजार, वजीरपुरा, ताजगंज, नाई की मंडी, आवास विकास सेक्टर तीन, शमसाबाद, डौकी से पुलिस के कंट्रोल रूम पर यह जानने के लिए फोन आए कि  इतनी तेज आवाज किसकी है?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मथुरा: बीच सड़क पर कार फूंक गोलियां बरसाने वाले शुभम की मां गिरफ्तार, सामने आई ये बात
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने वायुसेना के अधिकारियों से भी इस बारे में जानकारी की। खुफिया एजेंसियां भी यह मालूम करने के पीछे लगी रहीं कि माजरा क्या है? पर काफी देर तक कुछ पता नहीं चल पाया।

आवेशित बादलों के टकराने के कारण तेज आवाज हुई। आवाज के साथ प्रकाश भी होना चाहिए था। दोपहर में घने बादल छाए थे, इसकी वजह से प्रकाश नहीं आया, बस आवाज सुनाई दी। - डॉ. रामवीर सिंह चौहान, विभागाध्यक्ष, भौतिक विज्ञान, आरबीएस कॉलेज 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें