फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के रिश्ते को ‘हग डे’ ने दी मजबूती

Sat, 13 Feb 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन वीक में हग डे पर प्यार के पंछियों ने अपनी वेलेंटाइन को गले लगाकर रिश्ते को और मजबूती दी। पार्क और होटल और स्मारकों में प्रेमी जोड़ों ने हग डे को सेलिब्रेट किया। अपनी वेलेंटाइन को स्पेशल फील कराने के लिए प्यार के पंछियों ने हुक्का बार में भी समय बिताया।
विज्ञापन

प्रेम दीवाने रोज डे से शुरू हुए प्यार के सफर को मुकम्मल करने के लिए बेताब दिखाई दिए। शहर में गिफ्ट गैलरीज में युवाओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। वहीं हग डे पर प्रेमियों के लिए ताजमहल, मरियम और अकबर टूम के साथ महताब बाग, ताज नेचर वॉक जैसे स्थल मनपसंद रहे। वहीं कुछ प्रेमी जोड़ों ने रेस्टोरेंट और होटल्स में पार्टी देकर हग डे मनाया। इसके साथ ही हुक्का बार भी यूथ की पसंद में शामिल रहे। हग डे को सीक्रेट तरीके से मनाने के लिए कुछ युवाओं ने सिनेमा हालों की ओर भी रुख किया। मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में सुबह के शोज में युवाओं ने मूवी देखकर अपनी भावनाओं का इजहार किया।
विज्ञापन

आज किस डे
शनिवार को प्यार के पंछियों ने किस डे मनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें