आरबीएस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कैंपस स्पोर्ट फेस्ट-2016 का ओवर ऑल चैम्पियन बना। बिचपुरी कैंपस में हुए तीन दिवसीय आयोजन में 10 तकनीकी कालेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। वालीबॉल बालक वर्ग में आनंद इंजीनियरिंग और बालिका वर्ग में आरबीएस इंजीनियरिंग कालेज विजेता रहा। बैडमिंटन में बालक और बालिका वर्ग में भी आरबीएस ने बाजी मारी। 400 मीटर रिले दौड़ बालिका वर्ग में आनंद कालेज प्रथम, आरबीएस द्वितीय और हिंदुस्तान कालेज तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग में आरबीएस पहले, आगरा कालेज दूसरे और हिंदुस्तान कालेज ने तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि डा. बीआरए विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी सक्सेना ने छात्रों को हार से निराश न होकर प्रयत्न जारी रखने की सीख दी। विशिष्ट अतिथि आरबीएस कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. टीआर चौहान और कन्हैया लाल रहे। संस्थान निदेशक डा. एपी सिंह ने सभी का आभार जताया। संयोजक डा. दुष्यंत सिंह, डा. शचिपति पांडे, डा. अपूर्व विहारी लाल, विवेक सक्सेना, डा. ओपी सिंह, डा. अशीष शुक्ला, डा. पंकज गुप्ता, डा. श्रद्धा रानी सिंह, डा. नम्रता गुप्ता, डा. सपना तोमर, डा. डीएस तोमर, डा. हेमलता सिंह, आशीष खरे आदि रहे।
ये रहे प्रथम तीन स्थानों के विजेता:
100 मीटर दौड़: सुरेश गुप्ता, शुभम लवानियां, विपिन यादव
100 मीटर दौड़ बालिका: विमलेश, प्रियंका शर्मा, ज्योति सिंह
800 मीटर दौड़: जतिन कुमार, सतेंद्र सिंह, सौरभ गौतम
ऊंची कूद: निशांक खरे, शिवम कुमार, संजय सिंह
टेबिल टेनिस: अंकित मिश्रा, गर्वित भारद्वाज, अभिषेक अग्रवाल-अभिषेक भारती