फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले से भरी हरदुआगंज स्पेशल मालगाड़ी में निकला धुआं, हादसा टला

Wed, 29 May 2019 10:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बोगी से धुआं उठने के बाद पानी डालता रेल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकोहाबाद में मंगलवार को पटना से हरदुआगंज स्पेशल ट्रेन की बोगी नंबर एनआर 10039878662 और डब्लूआर 10019702895 में अचानक धुआं उठने लगा। चलती गाड़ी में धुआं उठता देख रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन


गाड़ी चालक ने ट्रेन को शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन पर खड़ा कर दिया। इसके बाद उस पर पानी डाल कर कोयले से उठ रहे धुए को शांत किया। चलती मालगाड़ी के डिब्बे से धुआं निकलने की जानकारी होते ही चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने तत्काल ट्रेन को लूप लाइन पर लाने के लिए कहा।

चालक द्वारा मालगाड़ी को लूप लाइन पर खड़ा करते ही रेल विभाग के कर्मचारियों ने बोगी संख्या एनआर 10039878662, डब्लूआर 10019702895 से उठ रहे धुए पर पानी डालना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

वहीं स्टेशन मास्टर ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचने के बाद जिन बोगी से धुआं उठ रहा था उनके आसपास की अन्य बोगियों पर भी पानी का छिड़काव कर गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान किसी प्रकार की सवारी गाड़ियों या मालगाड़ियों के आवागमन में व्यवधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें