फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घरों के ऊपर से गुजर रहे एचटी तार, हादसे का खतरा

Wed, 20 Mar 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र के नरदौली गांव में लोगों के घरों के ऊपर से एचटी लाइन का तार गुजरा है। जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। मांग के बाद भी तार न हटाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश जताया। साथ ही जिलाधिकारी से तार को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

नरदोली गांव में एचटी लाइन के तार घरों के ऊपर से गुजरें हैं, इसके चलते हमेशा हादसे आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि एचटी लाइन के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वो लोग बच्चों को छतों पर ही नहीं जाने देते। गर्मी के मौसम में बिजली न रहने पर छतों पर ही गुजारना पड़ता है। ऐसे में हादसे का भय बना रहता है।
ग्रामीण अभनीस गुप्ता ने कहा कि एचटी लाइन घरों के ऊपर से गुजर रही है। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। कई बार बंदर इसकी चपेट में आकर मर चुके हैं। बच्चों को लेकर आशंका अधिक रहती है। ग्रामीणों ने बुधवार को आक्रोश जताया। और जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर एचटी लाइन के घरों के ऊपर से हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में चेतावनी दी कि यदि तार नहीं हटा तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान कुंती देवी, पूर्व प्रधान पप्पू चौधरी, विजेंद्र सिंह, नारायण गुप्ता, राम भजन, जसवीर सिंह, प्रशांत गुप्ता आदि शामिल हैं। विद्युत उपखंड अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की विद्युत लाइन की समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जल्द लाइन की शिफ्टिंग के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें