फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऋतिक की शतकीय पारी नहीं आई काम, पीके अकादमी ने जीता मैच

Fri, 08 May 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आलोक रतन
विज्ञापन
आगरा। पीके क्रिकेट अकादमी ने एक रोमांचक मुकाबले में शिवम एकादश को छह रन से हराकर जीत दर्ज की। यह मैच आखिरी ओवरों तक बेहद कांटे का रहा, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

पीके क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 212 रन बनाए। शिवम एकादश की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 206 रन ही बना सकी। ऋतिक शर्मा ने 65 गेंदों पर 104 रन की शतकीय पारी खेली। पीके क्रिकेट अकादमी की जीत में आलोक रतन का अहम योगदान रहा। उन्होंने 35 गेंदों में 58 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने चार ओवर में 42 रन देकर एक विकेट हासिल किया। आलोक रतन को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें