फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल कंपनी के एचआर मैनेजर की मौत, चूरन के धोखे में खाई चूहे मारने की दवा

Tue, 22 Jan 2019 07:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की राधापुरम एस्टेट कॉलोनी में इंटरनेशनल कंस्ट्रक्शन कंपनी के एचआर मैनेजर की मौत हो गई। वो कतर में जॉब करता था। दो महीने की छुट्टी पर घर आया हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एचआर मैनेजर ने पेट में गैस बनने के चलते चूरन की बजाय चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।  

थाना हाईवे की राधापुरम् एस्टेट कॉलोनी निवासी गौरव दीक्षित कतर में कंस्ट्रक्शन कंपनी पुंज लॉयड में एचआर मैनेजर था। पुलिस की माने तो दो महीने की छुट्टी पर आए मैनेजर के पेट में गैस बनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान तोड़ा दम

उसने चूरन के धोखे में चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे नयति हॉस्पिटल ले गए। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को मैनेजर ने दम तोड़ दिया। 

एचआर मैनेजर गौरव दीक्षित की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लेकर आई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।   

हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि मृतक के पिता ने चूरन की बजाए गलती से चूहे मारने की दवा सेवन करना बताया है। इस संबंध में लिखकर भी दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें