फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना शिक्षकों के आवासीय संस्थानों में कैसे होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आवासीय संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और नई कक्षाएं जल्द लगना शुरू हो जाएंगी। शिक्षकों की कमी छात्रों की पढ़ाई में बाधा बन सकती है। इसकी वजह अतिथि शिक्षकों का अनुबंधन आगे नहीं बढ़ना है। हर साल इन शिक्षकों का अनुबंधन बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

आवासीय संस्थानों में करीब 150 अतिथि शिक्षक हैं, जिन पर अधिकतर बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है। कई बार शिक्षकों की तरफ से अनुबंधन बढ़ाने के लिए विवि प्रशासन से अनुरोध किया जा चुका है लेकिन अब तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही। जबकि कुलपति की तरफ से अनुबंधन जल्द बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी प्रक्रिया अटकी हुई। कुलसचिव अजय मिश्रा का कहना है कि अतिथि शिक्षकों के अनुबंधन बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। इस काम को जल्द समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें