आगरा। विश्व आईवीएफ दिवस के अवसर पर आगरा के सिकंदरा स्थित सिंघल हॉस्पिटल-टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की ओर से निसंतान दंपतियों के लिए दो दिवसीय निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक दंपत्तियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर के दौरान स्त्री एवं पुरुष बांझपन से संबंधित विस्तृत परामर्श के साथ आवश्यक अल्ट्रासाउंड एवं अन्य जांचें निशुल्क की गईं। मरीजों को अनुसार उचित उपचार, आईवीएफ, आईयूआई तथा आधुनिक प्रजनन तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. योगेश सिंघल ने आधुनिक आईवीएफ तकनीक, ब्लास्टोसिस्ट ट्रांसफर, एआई आधारित एम्ब्रियो चयन तथा विट्रिफिकेशन सुविधाओं की जानकारी दी। हॉस्पिटल निदेशक डॉ. अर्चना सिंघल ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा आर्थिक रूप से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है।