फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास में इंजीनियर के घर डकैती

Fri, 24 Apr 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल के यलो जोन में स्थित गांधी ग्राम कुष्ठ आश्रम में डकैती की घटना को 48 घंटे भी नहीं बीते थे कि गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 में इंजीनियर के घर को निशाना बनाया। पांच हथियारबंद बदमाश ठेकेदार बनकर घर में घुसे। इंजीनियर की पत्नी और दो बेटियों को कमरे में बंद कर दिया और 20 मिनट में पूरा घर खंगाल डाला। बदमाश 22-25 तोले सोने के जेवरात, डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवर, लाइसेंसी रिवाल्वर, 16-17 कारतूस और 50 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। मां-बेटी सवा दो घंटे तक कमरे में बंद रहीं। बेटा स्कूल से लौटा तो पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सिकंदरा स्थित आवास विकास कालोनी सेक्टर 11 ए  निवासी जयपाल सिंह जल निगम में जूनियर इंजीनियर हैं। घर में पत्नी सुमनलता, दो बेटियां रुचि, श्वेता और बेटा ऋषि हैं। रुचि बीए और श्वेता आईआईटी की तैयारी कर रही है। ऋषि दिल्ली पब्लिक स्कूल में 11वीं में पढ़ता है। गुरुवार सुबह जयपाल आफिस और ऋषि स्कूल गया था। सुबह तकरीबन 11:30 बजे सुमनलता बरामदे में अखबार पढ़ रही थीं। तभी मेन गेट पर पांच लोग आए। उनमें से एक मुंह पर अंगोछा बांध रखा था। उसने सुमनलता से पूछा कि साहब कहां हैं। उन्होंने समझा कि आफिस से ठेकेदार आए हैं। उन्होंने बताया कि जयपाल आफिस में हैं। इस पर एक युवक ने कहा कि फोन करके उन्हें बता दो, काम से आए हैं।
सुमनलता ने सभी को ड्राइंग रूम में बैठाया। बेडरूम में आकर बेटी श्वेता से फोन करने के लिए कहने लगीं। तभी पांचों बदमाश दनदनाते हुए कमरे में आ धमके। सभी हाथों में असलाह लिए थे। स्वाफी से अपना चेहरा भी ढक लिया। एक ने सुमनलता के पेट पर चाकू लगा दिया। दूसरे ने श्वेता से मोबाइल छीन लिया। 50 लाख की रकम देने को कहने लगे। सुमनलता ने कहा कि इतने रुपये नहीं है। इस पर बदमाशों ने घर की तलाशी शुरू कर दी। स्टोर में रखी अलमारी खुलवाई। जेवरात और नगदी को बैग में भर लिया। आसपास के कमरे भी खंगाले। अटैची में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस भी लूट लिए। लूटपाट के बाद दोनो बेटियों और सुमनलता को कमरे मेें बंद करके लॉक लगा दिया। मां-बेटियों ने शोर मचाया और गेट भी खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। दोपहर दो बजे ऋषि स्कूल से लौटा तो उसने तीनों को बाहर निकाला। भागते समय बदमाश अपना तमंचा ड्राइंग रूम के फर्श पर पड़ा छोड़ गए। सूचना पर कुछ ही देर में सिकंदरा थाने की फोर्स पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट, डाग स्क्वाएड की भी मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें