पांच से 10 बीएलओ पर एक पर्यवेक्षक
प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक बीएलओ होगा। 5 से 10 बीएलओ पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 5 से 8 पर्यवेक्षक पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया है। एसडीएम स्तर के अधिकारियों को सहायक एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। इसके अलावा अपर नगरायुक्त स्तर के अधिकारियों को समन्वय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उत्तर विधानसभा में 31 वार्ड
नगर निगम की सीमा में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। एत्मादपुर क्षेत्र में 10 वार्ड हैं। छावनी क्षेत्र में 28, आगरा दक्षिण क्षेत्र में 30 और आगरा उत्तर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 31 वार्ड हैं। इनके अलावा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अकेला दहतोरा वार्ड शामिल हैं।
नहीं बढ़ी संख्या, दो नए वार्ड बने
आगरा में नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद भी वार्डों की संख्या नहीं बढ़ी, लेकिन नंबर बदल गए हैं। पहले भी 100 वार्ड थे, अब भी 100 वार्ड रहेंगे। परंतु केके नगर और दहतोरा दो नए वार्ड बने हैं। वार्ड नगर 96 महर्षि पुरम को समाप्त कर वार्ड नंबर 10 केके नगर बना है। वहीं, शाहगंज क्षेत्र का प्रकाश नगर वार्ड खत्म कर इसी नाम से यमुना पार में प्रकाश नगर नया वार्ड बना है। इस वार्ड के क्षेत्रों को शाहगंज, रुई की मंडी, नगला मोहन में शामिल किया है।