फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं रुपये का लेन देन तो नहीं बना हत्या की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। भानू की हत्या कहीं रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर तो नहीं की गई है। परिजनों की ओर से एक चौंकाने वाली जानकारी दी गई। बताया कि युवक ने नौकरी लगवाने के लिए एक व्यक्ति को छह लाख रुपये दिए थे। नौकरी न लगने के बाद वह अपने रुपये वापस मांग रहा था। पुलिस ने परिजनों की जानकारी पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईटीआई का छात्र भानू प्रताप सरकारी नौकरी चाहता था। ऐसे में उसकी मुलाकात पड़ोस के गांव में रहने वाले एक युवक से हुई। रेलवे में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाते हुए व्यक्ति ने किसी व्यक्ति से मिलवाया और नौकरी के लिए 10 लाख रुपये की मांग की थी। नौकरी के लालच में आए भानू ने छह लाख रुपये दे दिए थे।
चार लाख रुपये नौकरी लगने के बाद दिए जाने की बात कही थी। धीरे-धीरे एक साल का समय बीत गया। नौकरी न मिलने पर भानू अब उस व्यक्ति से छह लाख रुपये वापस मांग रहा था। मृतक के परिजनों का कहना कि रुपये का लेन-देन भी हत्या की वजह हो सकती है। रविवार को अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने पुलिस को भी जानकारी दी।
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से हुई मौत
भानू प्रताप का शव मिलने के बाद जहां परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने शरीर को हल्का नीला देखा। जहर से मौत होने का अनुमान लगाया गया। इस बीच रविवार को हुए पोस्टमार्टम में सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट की बात सामने आई। रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस भी इसे हत्या मानकर जांच में जुट गई है।
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। -जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक बेवर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें