फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरे दो मकान, युवक घायल

विज्ञापन
कटरा समान में बारिश से गिरा कच्चा मकान। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कटरा समान (मैनपुरी)। जिले में शुक्रवार की रात हुई बारिश के दौरान दो मकान ढह गए। इस दौरान मलबे में दबने से एक युवक घायल हो गया। वहीं, मलबे में घरेलू सामान दब कर नष्ट हो गए। लेखपाल ने जांच रिपोर्ट तहसीलदार को भेजी है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के कटरा समान निवासी मार्गश्री परिवार के साथ कच्चे मकान में रह रहीं थीं।
शुक्रवार की रात बारिश के बीच मकान ढह गया। महिला को मामूली चोट लगी, वहीं पुत्र राजकुमार मलबा के नीचे दब कर घायल हो गया। घरेलू सामान भी मलबा के नीचे दबकर नष्ट हो गया। वहीं गांव निवासी लाल मोहम्मद का कच्चा मकान भी बारिश की भेंट चढ़ गया। गया इसमें घर-गृहस्थी का सामान गेहूं, बिस्तर आदि मलबा में दब गए।
घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गरीबों के आशियाने टूटने के बाद अब उनके पास सिर छिपाने के लिए कोई जगह नहीं है। प्रशासन गरीबों की मदद करे। लेखपाल स्वदेश कुमार ने गांव जाकर क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार करने के बाद तहसीलदार को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें