फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध और क्रीम के दस नमूने भरे

विज्ञापन
कुरावली में डेयरी का निरीक्षण करती खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) दूध में मिलावट की जांच के लिए अभियान चला रहा है। विभागीय टीम ने जिले भर में डेयरियों पर छापा मार कार्रवाई कर नमूने भरे। इससे डेयरी संचालकों में खलबली मची रही। टीम ने दूध और क्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी रामसुंदर प्रसाद के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बेवर, किशनी, कुरावली और औंछा क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। सबसे पहले टीम श्रीराम डेयरी विक्रमपुर कुरावली पहुंची। यहां साफ-सफाई के निर्देश देने के साथ ही दूध के दो नमूने भरे।
इसके अलावा श्याम सिंह निवासी कुरावली से क्रीम का एक, औंछा स्थित राजेश चिलर, तेजपाल डेयरी, अनुज डेयरी से दूध का एक-एक नमूना लिया। इसके बाद टीम ने बेवर के अकील मोहम्मद डेयरी से एक और सीपी डेेयरी से दूध के दो नमूने भरे। करीमगंज स्थित नोवा डेयरी से भी एक नमूना भरा गया।
विज्ञापन

टीम ने कुल दस नमूने लिए, जिसमें दूध के नौ और क्रीम का एक नमूना शामिल है। सभी दूध विक्रेताओं और डेयरी संचालकों को विभाग में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। अभिहित अधिकारी रामसुंदर प्रसाद ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे बिना पंजीकरण के व्यापार न करें। पंजीकरण न कराने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह, देवेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें