सरकारी जमीन पर बनाया मकान
भोगांव। सरकारी भूमि पर मकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बना लिया गया। उक्त मामले में गांव मंछना निवासी सुमित कुमार ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक शिकायती पत्र एसडीएम अंजली सिंह को दी है।
बताया कि उसके गांव में ग्राम समाज की सैकड़ों बीघा ज़मीन पर रसूखदार कब्जा किए हुए हैं। खेती कर कमाई कर रहे हैं। इसकी जानकारी लेखपाल कानूनगो को भी है। वह मामले की जानकारी जिला पंचायत कार्यालय मैनपुरी को भी दे चुका है। लेकिन राजनीतिक कारणों के चलते भू- माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने के चलते ग्राम सभा की जमीन जो किशनी तहसील क्षेत्र में आती है। उस पर रोड के किनारे की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन पर दुकानें और मकान बना लिए गए हैं। जानकारी के बाद भी जिम्मेदार लोग अंजान बने हुए हैं। जिस कारण से सरकारी भूमि पर कब्जा हो रहा है। जमीन को मुक्त कराए जाने व कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार नीरज कुमार को सौंपी है। संवाद
निर्माण करने से रोकने पर झगड़ा
करहल। तहसील क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी महेश चंद्र ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा है कि पत्नी ने गांव में खेत खरीदा। जिस पर उसका बाकायदा कब्जा भी है। फिर भी वह अपने खेत की लेखपाल के जरिए पैमाइश कराना चाहता है। लेकिन गांव के ही दो नामजद खेत में निर्माण कार्य कर रहे हैं। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह लोग झगडे़ पर आमादा हो गए। जान से मारने की धमकी दी। मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद