बेवर। नोडल अधिकारी के नाराज होने पर तीन दिन बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र की बैरिकेडिंग की गई। कस्बे में 26 जुलाई को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इन इलाकों को सील नहीं किया गया था। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी ईश्वरचंद्र ने कस्बे का निरीक्षण कर हॉटस्पॉट एरिया का जायजा लिया।
नगर पंचायत और पुलिस द्वारा अब तक हॉटस्पॉट क्षेत्र की बैरिकेडिंग न होने पर नाराजगी जाहिर की। तभी आनन-फानन में क्षेत्र की बैरिकेडिंग की गई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह को कस्बे में लगातार विशेष सफाई अभियान संचालित रखने, सैनिटाइजेशन और संक्रामक रोगों के बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर अधिकारी गंभीर रहें। लापरवाही मिलने पर शासन को लिखा जाएगा। उनके साथ तहसीलदार कमल कुमार सिंह मौजूद रहे।