फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैय्यबपुर गांव को किया सील, बनाया हॉटस्पॉट, अब जिले में 4 हॉटस्पॉट

विज्ञापन
कासगंज के ढोलना में तैय्यबपुर सुजातगंज में हॉटस्पॉट क्षेत्र में लगाया गया बैरियर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। तैय्यबपुर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिलाधिकरी ने इस गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। अधिकारियों ने इस पूरे गांव को सील कर दिया गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। ताकि आपात स्थिति के अलावा कोई भी व्यक्ति घरों से ना निकलें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले के चारों हॉटस्पॉटों का निरीक्षण किया। सबसे पहले दोनों ही अधिकारी तैय्यबपुर पहुंचे। वहां ढोलना के प्रभारी निरीक्षक को व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ललित कुमार और सीओ आरके तिवारी ने भी व्यवस्थाओं को परखा व किसी को बी किसी प्रकार की ढील नहीं देने की बात कही।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मोहल्ला नवाब पीर छल्ला, सोरों के बघेला एवं सहावर के रामछितौनी में बनाए गए हॉटस्पॉट के हालात भी देखे। ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही डोर टू डोर खाद्य सामग्री, दवा आदि की आपूर्ति जारी रखने के निर्देश दिए। ताकि लोगों को जीवनयापन से संबंधित कठिनाईयों से न गुजरना पड़े। सभी लोग मास्क का उपयोग करें।
विज्ञापन

- तैय्यबपुर में कोरोना संक्रमित युवक मिलने के बाद गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। जिले में अब 4 हॉटस्पॉट बन चुके हैं। लोग घरों में रहें लॉकडाउन का पालन करें। मास्क अवश्य लगाएं। हॉटस्पॉट क्षेत्र में जरूरी सामान की डोर टू डोर डिलीवरी के निर्देश दिए हैं- सीपी सिंह, डीएम।
- सभी हॉटस्पॉट इलाकों में बैरियर लगाकर पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस गांव में आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं करने दे रही। गांव में लोग अनावश्यक न घूमें। घर पर ही रहें। पुलिस की कड़ी चौकसी सभी हॉटस्पॉट इलाकों में बनी हुई है। - सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें