फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में महिला ने खाया कीटनाशक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों थाना क्षेत्र के गांव कादरवाड़ी में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कादरवाड़ी निवासी आरती (40) पत्नी पप्पू की किसी बात पर परिजनों से कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। वे लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें