फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट की सख्त निगरानी जारी, लोगों को जरूरी सामान कराया मुहैया

विज्ञापन
कासगंज में हॉटस्पॉट इलाके में सड़क पर पसरा सन्नाटा - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के कारण तीन हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। इन हॉटस्पॉटों पर दिनरात कड़ी निगरानी की जा रही है। लोग घरों में रहे यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, प्रशासन के द्वारा जरूरी सामान मुहैया कराया जा रहा है। इसके अलावा जरूरतमंदों को प्रशासन खाद्य सामग्री भी प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले ने अधिकारियों के साथ हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया। लोगों से समस्याएं भी जानी और उनके निस्तारण के संबंध में दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इलाके के लोगों से अपील की। अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए घरों में रहें। उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा हॉटस्पॉट एरिया में लागू की गई है।
तत्काल ही जरूरत का सामान दिया जाएगा। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी अजय श्रीवास्तव, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी ने शहरी हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया। सब्जी आदि की उपलब्धता भी कराई।
विज्ञापन

नगला अब्दाल में पटियाली एसडीएम शिवकुमार, सीओ गवेेंद्र पाल गौतम ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं गांव के जरूरतमंद, असहाय लोगों को खाद्य सामग्री के पैकेट आदि प्रदान किए। जिससे ग्रामीणों के सामने खाद्यान्न की समस्या न हो पाए। वहीं हॉटस्पॉट गोयती पर कीर्ति चौधरी ने पूरे इलाके का भ्रमण किया।
हॉटस्पॉट इलाकों पर लगातार सख्त निगरानी की जा रही है। लोग भी सहयोग कर रहे हैं। जरूरतमंदों को डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से सामान मुहैया कराया जा रहा है। इन इलाकों में पूरी तरह से आवाजाही प्रतिबंधित है- सीपी सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें