कासगंज। शहर के हॉट स्पॉट इलाकों में आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए रोस्टर निर्धारित कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को रोस्टर की जानकारी देने के लिए घरों के बाहर पोस्टर चस्पा करा दिए हैं। पोस्टर पर रोस्टर के साथ ही आवश्यक नंबर भी अंकित कराए गए हैं।
सोमवार को जिले में तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने शहर के सहावरगेट मोहल्ला मोहन क्षेत्र की हॉटस्पॉट नंबर एक बनाकर सील कर दिया था। अब इस इलाके में रहने वाले लोगों के लिए फल, सब्जी, दूध, परचून का सामन, दवा आदि आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए रोस्टर निर्धारित किया है।
जिससे लोगों को सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो जाए साथ ही इलाके में सप्लाई करने वालें लोगों की भीड़ भी जमा न हो। सामन पहुुंचने के समय की जानकारी देने के लिए घरों के बाहर पोस्टर चिपकाकर जानकारी दी जा रही है, जिससे लोग निर्धारित समय पर आवश्यक सामान प्राप्त कर सकें। प्रशासन ने ऐसे 500 पोस्टर तैयार कराए हैं।
आवश्यक सामान की आपूर्ति का रोस्टर
दूध की आपूर्ति सुबह 7 बजे से 8 बजे तक
सब्जी फल की आपूर्ति सुबह 9 बजे से 10 बजे तक
दवा की आपूर्ति सांय 4 बजे से 6 बजे तक
परचून की आपूर्ति संांय 4 बजे से 6 बजे तक
संपर्क नंबर जिला नियंत्रण कक्ष
05744 272027
05744272028
9528972258
जिलाधिकारी के निर्देश पर हॉट स्पॉट क्षेत्र में आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए रोस्टर बनाया है। रोस्टर की जानकारी देने के लिए घरों के बाहर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं, ताकि लोग समय पर अपनी सामग्री प्राप्त कर सकें। इसके साथ संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी पोस्टर पर अंकित कराए गए हैं। ललित कुमार एसडीएम