फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में लाइन से परेशान हैं तो पोस्टमैन से घर मंगाए खाते की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लॉकडाउन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बैंकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे उनके पास रुपये की समस्या हो सकती है। विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों की खातों में धनराशि भेजी जा रही है। इसकी निकासी पोस्टऑफिस से भी की जा सकती है। हालांकि इसके इसके लिए आधार कार्ड व मोबाइल नंबर खाते से अटैच होना चाहिए।
विज्ञापन

जनपद में 16 बड़े व 117 छोटे पोस्टऑफिस हैं। जो लोग बैंक तक नहीं पहुंच पा रहे हैं वे अपने रुपयों की निकासी इन पोस्ट आफिस से कर सकते हैं। इतना ही नहीं लॉकडाउन में पोस्टमैन भी आपकी मदद करेगा। वह घर आकर माइक्रो एटीएम के जरिए रुपये की निकासी करवाएगा। इससे बैंक की लाइनों से बच सकेंगे और गांव में ही रुपये भी निकाल पाएंगे। हालांकि माइक्रो एटीएम से 10 हजार से ज्यादा रुपये नहीं निकाले जा सकते हैं।



सभी पोस्ट आफिस में बैंक खातों से धनराशि निकासी की व्यवस्था की गई हैं। इससे बैंकों की भीड़ से बचा जा सके। पोस्ट आफिस में सोशल डिस्टेसिंग ध्यान रखा जाए। - केडी मिश्रा, पोस्ट मास्टर, कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें