फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरकारी पार्क का इस्तेमाल कर रहा था होटल संचालक, नगर निगम ने लगाया जुर्माना

Wed, 17 Dec 2025 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सरकारी पार्क में होटल संचालक कार्यक्रम आयोजित कराता था। शिकायत पर नगर निगम ने जांच की। इसके बाद निगम की ओर से होटल संचालक पर जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजनगरी फेज-2 स्थित सरकारी पार्क में अवैध कब्जा कर व्यापारिक गतिविधि करने वाले होटल संचालक पर नगर निगम ने 15 हजार रुपये का जुर्माना कर बाउंड्रीवाल को हटा दिया है।
विज्ञापन


जोनल अधिकारी ताजगंज गजेंद्र सिंह बताया कि होटल मैफिल ग्रैंड के मालिक ने पास में बने पार्क को अपने निजी उपयोग में लेकर उसमें छोटे-छोटे आयोजन करता था। आयोजकों से रुपये भी लेता था। शिकायत का संज्ञान लेकर जांच कराने के बाद नगर निगम की टीम ने पार्क में लगे उसके दरवाजे को तोड़ दिया। 

उसने पार्क के चारों तरफ बाउंड्रीवाल लगा दी थी। पार्क के भीतर ही कोयले की भट्ठी भी संचालित कर रहा था। कूड़े का निस्तारण भी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा था। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि टीम ने पार्क के चारों तरफ लगी बाउंड्रीवाल को हटा दिया है। भट्ठी को हटाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें