फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में होटल कारोबारी की मौत का मामला: पत्नी की तहरीर पर टाल व्यापारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Tue, 11 Jan 2022 07:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में हाईवे प्लाजा के पास रविवार को होटल कारोबारी विनोद अग्रवाल उर्फ बॉबी (49) का शव मिला था। वह एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) के रुपयों के लेनदेन को लेकर पंचायत में समझौता कराने गए थे।
विज्ञापन
कारोबारी विनोद अग्रवाल बॉबी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविंकात गर्ग के भांजे होटल व चांदी कारोबारी विनोद अग्रवाल बॉबी की संदिग्ध हालत में मौत नहीं, बल्कि हत्या हुई थी। उनकी पत्नी ने मनीष टाल वाले पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारोबारी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखवाया है। 

विज्ञापन

 
9 जनवरी शाम साढ़े पांच बजे रुपयों के लेनदेन के मामले में अपने दोस्त डॉक्टर अनुराग के साथ विनोद अग्रवाल बॉबी (49) समझौते के लिए नितिन जैन एडवोकेट के यहां गए थे। डॉक्टर अनुराग का मनीष टाल वाले के साथ विवाद चल रहा है। उसके बाद विनोद अग्रवाल हाईवे प्लाजा के पास बेहोशी की हालत में मिले। परिजन उन्हें घर ले आए और डॉक्टरों को दिखाया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया। होटल व्यवसायी की मौत से शहर में सनसनी फैल गई थी। 

पुलिस जांच में जुटी 
विनोद अग्रवाल की पत्नी रूबी अग्रवाल की तहरीर पर मनीष टाल वाले के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मनीष टाल वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मौत का कारण साफ नहीं, विसरा सुरक्षित
कोतवाली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी प्रकार के चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। व्यवसायी की मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें