राधिका अरोड़ा का फूड कार्ट मां का प्यार
सिकंदरा चौराहा स्थित होटल राज पैलेस का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। पुलिस ने इसके लिए प्रशासन को संस्तुति के साथ रिपोर्ट भेज दी है। होटल में रविवार रात चार युगल पकड़े गए थे। पुलिस ने युवकों पर रंगरलियां मनाने का केस बनाया था। पुलिस की जांच में आया कि होटल में अय्याशी पहले भी पकड़ी जा चुकी है। यहां का रिकार्ड भी गड़बड़ मिला।
पहले पुलिस का इरादा होटल को बचाने का था। युवकों की गिरफ्तारी होटल के बाहर से दिखाए जाने की तैयारी थी लेकिन मामला मीडिया तक पहुंच गया। इसके बाद अफसरों ने जानकारी की तो पुलिस ने होटल से ही गिरफ्तारी दिखाई। साथ ही होटल के रिकार्ड की जांच भी की गई। पुलिस ने बताया कि एक से चार दिसंबर तक के रिकार्ड में कई गड़बड़ी मिली।
बीच में से कई एंट्री गायब हैं। बगैर आईडी के कमरे दिए जाने के मामले भी मिले। इतना ही नहीं। ज्यादातर कमरे एक-एक घंटे की बुकिंग पर दिए गए थे। इन सभी की डिटेल के साथ पुलिस ने प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी। इस होटल में पहले रेप भी हो चुका है।
एसपी सिटी ने बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जा चुकी है। आगे की कार्रवाई प्रशासन को करनी है। बता दें, इस होटल के खिलाफ पहले भी रिपोर्ट दी गई थी। लेकिन तब इसके संचालक ने खेल कर दिया था। होटल का नाम पहले आगरा गेस्ट हाउस था। उसने नाम बदलकर राज पैलेस कर लिया था।
सिकंदरा के होटलों में छापामारी की तैयारी
आगरा।
राज पैलेस अकेला होटल नहीं है जहां अय्याशी कराई जा रही थी। सिकंदरा के कई होटल इसके लिए बदनाम हैं। पांच महीने पहले आवास विकास में युवक को गोली मारी गई थी। इसमें दो सिपाही भी नामजद हुए थे। तब खुलासा हुआ था कि कई होटल सिर्फ अय्याशी के दम पर चल रहे हैं। सदर के होटल सिप्पी को हाल ही में बंद कराया गया है। इसमें युवती की हत्या हो गई थी। सिकंदरा में भी दो होटल बंद कराए जा चुके हैं। पुलिस ने सभी होटलों में छापामारी की तैयारी है। होटलों में जुआ और सट्टा भी पकड़ा जा चुका है।