फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ख हुए सूर्यदेव के तेवर, गर्मी से अकुलाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सूर्यदेव के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहा हैं। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। इससे जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वाले लोग भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव आ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में लोग घरों में तो एसी, कूलर के सहारे गर्मी से निजात पा रहे हैं। सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो जाते हैं। दोपहर को अब तन झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी है। धूप की तपिश लोगों को अकुला रही है।
लोग सड़कों पर निकलने से गुरेज कर रहे हैं। हांलाकि सड़कों पर बेवजह निकलने पर प्रतिबंध भी है, लेकिन जरूरतमंद भी सुबह शाम ही सड़कों पर निकल रहे हैं। मौसम के बदलते तेवर स्वास्थ्य के लिए भी प्रतिकूल हैं। क्योंकि मौसम का बदलाव लोगों को बीमारियां दे सकता है। चिकित्सकों की सलाह है कि वे गर्मी के मौसम में ऐहतियात बरतें।
विज्ञापन

चिकित्सक बोले सावधानी जरूरी
जिला चिकित्सालय के डॉ. हरीश गुप्ता ने बताया कि गर्मी के मौसम में विशेषकर हीट स्ट्रोक की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा खान पान पर भी निर्भर करता है। लोग गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें। धूप से बचाव रखें। बासी भोजन न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें