फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट एयर बैलून से निहारा ताज और किला

Tue, 29 Nov 2016 12:45 AM IST
हॉट एयर बैलून से निहारा ताज और किला
विज्ञापन
हॉट एयर बैलून से निहारा ताज और किला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
ताज बैलून फेस्टिवल के चौथे दिन सोमवार को हवाएं मंद होने से सभी 15 बैलून ने उड़ान भरी। डेढ़ हजार फुट की ऊंचाई से पर्यटकों ने  बैलून से ताज और किले का दीदार किया। पीएसी मैदान से उड़ान भरने वाले बैलून आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड से आगे तक पहुंचे। चार बैलून सब्जियों और गेहूं की फसल वाले खेतों में उतरे, जिससे किसानों को नुकसान हुआ। मुआवजा मिलने पर किसानों ने बैलून और इसके पायलटों को जाने दिया।
विज्ञापन

पीएसी मैदान से सुबह विदेशी पायलटों ने सभी बैलूनों की उड़ान भरी। इनमें से एक बैलून के फतेहाबाद के बाबरपुर गांव में गेहूं के खेत में लैडिंग करने से फसल को नुकसान हुआ। बैलून में सवार सभी 8 लोगों को खेत मालिक ने रोक लिया और बास्केट, बैलून समेत सभी सामान रखवा कर मुआवजे की मांग की। राजस्व निरीक्षक के पहुंचने पर किसान के खेत में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया गया। तब जाकर पर्यटकों और उनके बैलून को छोड़ा गया। तीन अन्य बैलून इसी तरह खेतों में लैंड हो सके। आयोजक कंपनी स्काई वाल्ट्ज ने सभी चार मामलों में किसानों को मुआवजा देकर बैलून और बास्केट छुड़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें