फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाट एयर बैलून फेस्टिवल 25 से

Thu, 24 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाट एयर बैलून फेस्टिवल का आगाज 25 नवंबर तक होगा, जो कि 30 नवंबर तक चलेगा। इसमें अलग-अलग देशों के 15 बैलून शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और ई-फैक्टर एडवेंचर टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से होने वाले आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मौसम इस बार परेशानी का सबब नहीं बनेगा।
विज्ञापन

यूपी टूरिज्म के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को होटल जेपी पैलेस में मीडिया को बताया कि पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए पिछले साल हाट एयर बैलून फेस्टिवल का आयोजित किया जाता है। इसे लोगों ने खासा पसंद किया था। फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण पीएसी परेड ग्राउंड में नाइट ग्लोज और टीथर्ड फ्लाइट्स होगा। नाइट ग्लोज देखना खासा आकर्षक होगा, जहां बड़ी संख्या में कम ऊंचाई पर रंग बिरंगे बैलून लयबद्ध रूप में नजर आएंगे। ई-फेक्टर के सह संस्थापक समित गर्ग ने बताया कि फेस्टिवल में भारत के अलावा यूएसए, यूके, कनाडा, स्पेन, यूएई, नीदरलैंड, तुर्की, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, पोलैंड और मलेशिया के बैलून शामिल होंगे। फेस्टिवल की सफलता के मद्देनजर इस बार तीन विशेष प्रकार के बैलून शामिल किए गए हैं, जोकि रोमांच को बढ़ावा देंगे। होटल में बैलून को आसमान में उड़ाकर दिखाया गया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

2017 से पूरे साल उठा सकेंगे 
हाट एयर बैलून का लुत्फ
समित गर्ग ने बताया कि पर्यटन विभाग के सहयोग से ताज के पार्श्व में जनवरी 2017 से हाट एयर बैलून को नियमित किया जाएगा। पर्यटक पूरे साल इसका लुत्फ उठा सकेंगे। मौसम की खराबी के कारण आई दिक्कतों के सवाल पर उनका कहना था कि पिछली बार दिवाली के तुरंत बाद आयोजन किया था, तब वातावरण में स्माग था, अब मौसम साफ है। पर्यटकों की डिमांड पर हाट एयर बैलून का स्पेशल शो में दोपहर में भी करने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें