12एमएनपी-29-100 शैया अस्पताल में डॉक्टर के पास लगी महिलाओं की भीड़
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले की महिलाओं और बच्चों के उपचार का कार्य सोमवार से 100 शैया अस्पताल में शुरू कर दिया गया। इस दौरान पहले दिन 133 लोगों को उपचार दिया गया। वहीं, जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ के कमरों में ताले लटके देखे गए।
इस दौरान मरीजों को ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवाओं का भी लाभ दिया गया। प्रसव पीड़िता महिलाओं को प्रसव कराया गया। बाल रोग विशेषज्ञ ने बाल मरीजों को तो महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिला मरीजों को उपचार दिया। हालांकि पहले दिन कुछ व्यवस्थाएं ढीली रहीं।
जिन्हें शीघ्र दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। दूसरी तरफ जिला महिला अस्पताल के उन कक्षों में सोमवार को ताला लटक रहा था जहां मरीजों की भीड़ रहती थी। यहां डॉक्टरों व स्टाफ के कमरों में ताला लटका रहा।