फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: कोरोना संक्रमित महिला को रेफर कर अस्पताल से बाहर निकाला, एंबुलेंस के इंतजार में एक घंटे परेशान रही

Sun, 09 May 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

स्टाफ ने एंबुलेंस आने से पहले संक्रमित महिला को अस्पताल से बाहर कर दिया। वह एक घंटे तक अस्पताल के बाहर ट्राई साइकिल पर परेशान रही। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर ट्राई साइकिल पर बैठी संक्रमित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिस मरीज को गंभीर हालत में रेफर किया जा रहा है। उसे एंबुलेंस आने से पहले ही बिना किसी ऑक्सीजन आदि की सुविधा के अस्पताल से बाहर कर दिया गया। करीब एक घंटे तक कोरोना संक्रमित महिला मरीज अस्पताल के बाहर तड़पती रही। एक घंटे बाद उसे एंबुलेंस मिली तो परिजन उसे फिरोजाबाद ले गए। 

विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र के गांव पहरामऊ निवासी रमेश चंद्र की 55 वर्षीय पत्नी रासमती देवी को कोरोना संक्रमित होने पर परिजनों ने शुक्रवार शाम कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे महिला को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल से रेफर करते हुए बाहर कर दिया गया। 

जिस महिला को गंभीर हालत के कारण रेफर किया गया था, उसे कोविड अस्पताल के स्टाफ ने बिना किसी ऑक्सीजन आदि के ही व्हील चेयर पर अस्पताल से बाहर कर दिया। अस्पताल के बाहर आने पर उन्हें करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। इससे परिजन परेशान रहे। एक घंटे तक महिला अस्पताल के बाहर तड़पती रही। करीब साढ़े 12 बजे उसके लिए सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के बेटे ने लगाए ये आरोप
पीड़ित महिला के पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि पहले तो कोविड अस्पताल में शुक्रवार को ही मेरी माता जी को हालत खराब होने के बाद भी भर्ती नहीं किया जा रहा था। भर्ती करने के बाद शनिवार सुबह उन्हें रेफर कर दिया गया। करीब एक घंटे तक वह व्हीलचेयर पर ही बाहर रहीं। अस्पताल प्रशासन मेरी बात नहीं सुनी। जिलाधिकारी भी अंदर थे, उनसे भी  नहीं मिलने दिया गया। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके पांडेय ने कहा कि महिला को गंभीर हालत में रेफर किया गया था। एंबुलेंस आने पर ही बाहर निकाले जाने की बात कही गई थी लेकिन परिजन अपनी मर्जी से ही महिला को बाहर ले गए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें