गुरुवार को सिनर्जी हॉस्पिटल और यशवंत हॉस्पिटल की दो नई शिकायतें भी दर्ज हुई हैं। दोनों शिकायत में मरीजों के परिजन ने अधिक बिल वसूलने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा बुधवार को जिन चार अस्पतालों को नोटिस जारी किए थे उनमें तीन अस्पतालों ने नोटिस का जवाब प्रस्तुत किया है।
महामारी लोक शिकायत समिति सदस्य एवं एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि रवि हॉस्पिटल और ओम मेडिकल कॉम्पलेक्स ने जवाब में अपने साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। कमलेश टंडन हॉस्पिटल के शिकायतकर्ता ने दो दिन का समय मांगा है। यशवंत हॉस्पिटल ने जवाब दाखिल करने को एक दिन का समय मांगा है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे निर्णय
महामारी लोक शिकायत समिति सदस्य एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार शिकायतों पर निर्णय करेंगे। अस्पतालों और शिकायतकर्ताओं के साक्ष्यों की जांच के बाद कार्रवाई तय होगी।
15 शिकायत हो चुकी हैं दर्ज
अपर नगर मजिस्ट्रेट जेपी पांडेय ने बताया कि समिति के समक्ष अब तक 15 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। जिनमें चार शिकायतों का निस्तारण किया गया है। बाकी शिकायतों की जांच चल रही है।
आगरा: मरीजों से अधिक बिल वसूलने पर चार अस्पतालों को नोटिस, पक्ष रखने को मिली 24 घंटे की मोहलत