फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, केबिन में घुस गए गर्डर, दो की मौत; हाईवे पर सात घंटे तक रेंगे वाहन

Thu, 02 Apr 2026 08:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में आईएसबीटी के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर में गर्डर केबिन में घुसने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
 
विज्ञापन
आगरा में भीषण हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हाईवे पर थाना हरीपर्वत क्षेत्र में आईएसबीटी के पास बृहस्पतिवार तड़के 5:30 बजे भीषण हादसा हुआ। डीजल खत्म होने पर चालक सड़क पर ट्रक छोड़कर चला गया। पीछे से आया ट्रॉला ट्रक से टकरा गया। ट्रॉला में लदे गर्डर बॉडी तोड़ते चालक केबिन में घुस गए। हादसे में ट्रॉला चालक कालू लाल कुम्हार (23) और क्लीनर रोहित उर्फ कान्हा (18) की मौत हो गई। चालक और क्लीनर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले थे। वहीं हादसे के आधे घंटे बाद ही जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर एक बजे क्षतिग्रस्त वाहन हटने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिकंदरा की ओर जा रहे ईंट से भर ट्रक का आईएसबीटी के पास डीजल खत्म हो गया। चालक ट्रक को हाईवे पर खड़ा कर चला गया। तभी आईएसबीटी फ्लाईओवर से तेज रफ्तार गर्डर से भरा हुआ ट्रॉला आया और ट्रक के पीछे टकरा गया। ट्रॉला में दो चालक और क्लीनर थे। टक्कर से पहले ही चालक अमर लाल कुम्हार (29) निवासी मानपुर, थाना मांडलगढ़, भीलवाड़ा, राजस्थान कूद गया। केबिन में एक चालक व क्लीनर फंस गया। टक्कर के बाद हाईवे पर जाम लग गया। गर्डर ट्रॉला की बॉडी को तोड़कर चालक केबिन में घुस गए और चालक व क्लीनर बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग किया। कटर मंगवाकर केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ट्रॉला में गर्डर और ट्रक में ईंट भरी होने के कारण वाहन आसानी से नहीं हटाए जा सके। वाहन एक तरफ करने के बाद वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा था मगर इससे कोई फायदा नहीं हुआ। दोपहर करीब 1:00 बजे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। उसके बाद ही दोनों वाहनों को खाली करने के बाद हटाया जा सका। तब यातायात सुचारु हुआ। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना के बाद ट्रक चालक सामने नहीं आया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


भीलवाड़ा के निवासी थे मृतक
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक अमर लाल (29) को हल्की चोट आई है। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चालक कालू लाल कुम्हार निवासी धाकड़ो का मोहल्ला, दातड़ा, थाना कोटली, भीलवाड़ा, राजस्थान और क्लीनर रोहित उर्फ कान्हा निवासी कुम्हारो का मोहल्ला, दातड़ा, थाना कोटली, भीलवाड़ा, राजस्थान के रहने वाले थे। परिजन के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें