फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुएं में उड़ रहा कानून: चाय-कॉफी के नाम पर 'नशे की दुकान', जद में आ रहे नौजवान

Fri, 08 Nov 2019 03:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हुक्का बार में युवक और युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन की ढिलाई शुरु होते ही आगरा में हुक्का बार फिर से खुल गए हैं। इस बार इनके नाम बदले हुए हैं। कई ने जगह भी बदल ली है। इनमें ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्का के नाम पर नशा कराया जा रहा है। इनके लिए अनुमति देने का कोई प्रावधान ही नहीं है। इसके बावजूद इन्हें बंद नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन


आगरा के कमला नगर, बल्केश्वर में सबसे ज्यादा हुक्का बार हैं। इसके बाद सदर बाजार में। ताजगंज में मसाज पार्लर के साथ हुक्का बार चल रहे हैं। हुक्का बार में 10 दिन पहले तक जाते रहे बल्केश्वर के 22 वर्षीय युवक ने बताया कि इसका पता चलने पर उसके पापा ने सख्ती की, तब उसने जाना छोड़ा। 

हुक्का बार में ई-सिगरेट के नाम पर नशा कराया जाता है। इसके लिए 300 रुपये प्रति घंटा चार्ज किए जाते हैं। पुलिस ने चार महीने पहले सदर और कमला नगर में हुक्का बार बंद कराए थे। कुछ दिन ये बंद रहे। अब फिर से खुले हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सपा नेता के घर में चल रहा हुक्का बार 

कमला नगर में एक हुक्का बार सपा नेता के घर में चल रहा है। इसके नाम में कॉफी जुड़ा है। पानी की टंकी के पास स्थित यह बार पहले बंद हो गया था। अब फिर से चालू हो गया है। इसी तरह सिटी मॉल में एक हुक्का बार चल रहा है। बल्केश्वर में चार हुक्का बार चल रहे हैं।

धीमी रोशनी में बनाते हैं धुएं के छल्ले

शहर में चल रहे हुक्का बार के कुछ नाम देखिए। विलेज, रूस, इलेवन टू इलेवन, स्काईलाइन नाम हैं। चाय और कॉफी के नाम के साथ भी हुक्का बार चलाए जा रहे हैं। इनमें युवक धीमी रोशनी के बीच मदहोश होकर धुआं उड़ाते हैं जिसके छल्ले बनकर हवा में तैरते हैं।
 
विज्ञापन

नशे की लत : चोरी तक कर रहे बच्चे

हुक्का बार में जाने के लिए रोज कम से कम 600-700 रुपये चाहिए। जो जाए, उसे लत लग जाती है। अब पैसा कहां से आए। सिकंदरा में चार महीने पहले छह घरों में चोरी होने पर पता चला कि बच्चे माता-पिता के बाहर जाने पर पैसा निकालकर ले जाते थे। वे चोरी करके हुक्का बार जा रहे थे।

अभियान चलाकर बंद कराएंगे इन्हें : एसपी सिटी

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार की सूची तैयार की जाएगी। प्रशासन के साथ मिलकर इन्हें बंद कराया जाएगा। इनके संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें