फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार, 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा

विज्ञापन
बढ़े हुए मानदेय का चेक वितरण के दौरान समारोह में अतिथियों के साथ खड़े निदेशक स्त्रोत सूचना विभा
विज्ञापन
आगरा। प्रदेश सरकार ने अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया है। पांच लाख की मुफ्त चिकित्सा और महिला अनुदेशकों को 6 माह का सवैतनिक मातृत्व अवकाश मिलेगा। एक अप्रैल से लागू इस आदेश से जिले में 226 अनुदेशकों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित जेपी सभागार में रविवार को अनुदेशक सम्मान और चेक वितरण समारोह आयोजित हुआ। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति और विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने विभिन्न ब्लॉकों के 14 अनुदेशक को मंच पर प्रतीकात्मक चेक व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि प्रो. बघेल ने कहा कि मानदेय में दोगुनी वृद्धि और 6 महीने के मातृत्व अवकाश का फैसला मील का पत्थर साबित होगा। यह बुनियादी शिक्षा की नींव मजबूत करने वालों के प्रति सरकार का सम्मान है। वहीं, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने इसे अनुदेशकों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया। इस मौके पर सीडीओ प्रतिभा सिंह, डीसी मनरेगा रामायण सिंह, डीआईओएस चंद्रशेखर, डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव, बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें