फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशे में झूमते हुए थाने पहुंचा माननीय का रिश्तेदार, पुलिसकर्मियों ने दे डाला बड़ा सबक; फिर ये हुआ...

Tue, 25 Feb 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में माननीय के रिश्तेदार की हरकत से पुलिसकर्मी हैरान रह गए। नशे में झूमते माननीय के रिश्तेदार ने पुलिस पर हावी होने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने भी उसका सबक सिखा दिया। सूचना पर  माननीय और भाजपा के जनप्रतिनिधि थाने पहुंच गए। बाद में मामले को रफा-दफा कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज के बालूगंज इलाके में मंगलवार की रात एक माननीय के रिश्तेदार की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पुलिस ने मारपीट कर दी। इसकी जानकारी होने पर माननीय और भाजपा के जनप्रतिनिधि भी थाने पहुंच गए। बाद में मामले को रफा-दफा कर दिया गया। 
विज्ञापन


वाकया रात करीब 11 बजे का है। शहर की एक माननीय का रिश्तेदार उसके साथ मारपीट की शिकायत लेकर थाना रकाबगंज पहुंचा था। आरोप है कि नशे में देखकर पुलिसकर्मियों ने सुनवाई नहीं की। इस पर उसने पुलिसकर्मियों को खरी-खोटी सुनाई। पुलिसकर्मियों ने भी उसे सबक सिखा दिया। 

इसकी जानकारी होेने माननीय और एक अन्य जनप्रतिनिधि भी थाने पहुंच गए। इनमें संगठन के भी कुछ लोग शामिल थे। उन्होंने पुलिस के रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया। जनप्रतिनिधियों ने थाने में बैठकर अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद माननीय के रिश्तेदार को थाने से छोड़कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। इस संबंध में डीसीपी सूरज राय ने बताया कि मामूली विवाद हुआ था। मामले में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें